2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट: जानें इस एसयूवी से जुड़ी 5 बड़ी बातें

By सुवासित दत्त | Published: April 20, 2018 12:27 PM2018-04-20T12:27:01+5:302018-04-20T12:27:01+5:30

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के मौजूदा रेंज की कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 17.88 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

2018 Mahindra XUV500 facelift: 5 things you need to know | 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट: जानें इस एसयूवी से जुड़ी 5 बड़ी बातें

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट: जानें इस एसयूवी से जुड़ी 5 बड़ी बातें

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया गया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 17.88 लाख रुपये के बीच रखी गई है। एक नज़र डालते हैं 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट से जुड़ी 5 बड़ी बातों पर।

- 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया ग्रिल लगाया गया है जिसमें क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा नया बंपर, नया ट्रायएंग्युलर टेल-लैंप लगाया गया है। इस एसयूवी के टॉप-एंड वेरिएंट में डुअल टोन फॉक्स स्किड प्लेट, प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाया गया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट अब दो नए कलर ऑप्शन - मिस्टिक कूपर और क्रिमसन रेड में भी उपलब्ध होगी।

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू

- 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में टैन-कलर्ड लेदर सीट लगाई गई है और सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में ब्लैक डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल पर फॉक्स-अल्युमीनियम ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट का इंटीरियर पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम है। एसयूवी में लगे इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें ब्लूटूथ के ज़रिए स्मार्टवॉच को भी कनेक्ट किया जा सकता है।

- 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अब पावरफुल डीज़ल इंजन लगाया गया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बो डीज़ल इंजन लगाया गया है जो 155hp का पावर और 360Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन पहले के मुकाबला 15hp ज्यादा पावरफुल है। इसके अलावा ये एसयूवी 2.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी।

Mahindra S201 कॉम्पैक्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानें कब होगी लॉन्च

- 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट डीज़ल इंजन वर्जन के 5 वेरिएंट और 1 पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होगी। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के बेस W5 वेरिएंट में दो एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिमोट टेलगेट, रियर वॉश/वाइपर और डिफॉगर, फॉलो-मी-होम हेडलैंप इत्यादि फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, W7 वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। W9 ट्रिम में 17-इंच एलॉय व्हील, सनरूफ, रिवर्स कैमरा, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और W11 ट्रिम में 8 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट इत्यादि जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

- 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में कम है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के मौजूदा रेंज की कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 17.88 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वहीं, पिछले मॉडल रेंज की कीमत 12.71 लाख रुपये से लेकर 18.86 लाख रुपये के बीच थी।

Web Title: 2018 Mahindra XUV500 facelift: 5 things you need to know

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे