विश्व चैंपियन बाधा धाविका सैली पीयरसन ने लिया संन्यास, बोलीं- अब शरीर साथ नहीं दे रहा

By भाषा | Published: August 6, 2019 02:15 PM2019-08-06T14:15:32+5:302019-08-06T14:15:32+5:30

लंदन ओलंपिक 2012 की स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर बाधा दौड़ में दो बार की विश्व चैम्पियन सैली ने कहा कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा।

Sally Pearson retires as the best: No Australian athlete has been better | विश्व चैंपियन बाधा धाविका सैली पीयरसन ने लिया संन्यास, बोलीं- अब शरीर साथ नहीं दे रहा

विश्व चैंपियन बाधा धाविका सैली पीयरसन ने लिया संन्यास, बोलीं- अब शरीर साथ नहीं दे रहा

ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन बाधा धाविका सैली पीयरसन ने खेल से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है क्योंकि लगातार चोटों से तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का उनका सपना टूटता नजर आ रहा था।

लंदन ओलंपिक 2012 की स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर बाधा दौड़ में दो बार की विश्व चैम्पियन सैली ने कहा कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा।

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘16 बरस तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के बाद अब अलविदा कहने का समय है। हर बार मैं तेज दौड़ना चाहती हूं लेकिन शरीर साथ नहीं देता। मैं अब और चोट बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे नहीं लगता कि अगले साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूंगी।’’

Web Title: Sally Pearson retires as the best: No Australian athlete has been better

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे