लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच SAI मुख्यालय का दौरा करने पहुंचे खेल मंत्री किरेन रिजिजू, सबसे पहले किया हाथों का सैनेटाइज

By भाषा | Updated: April 13, 2020 11:31 IST

कोरोना वायरस से भारत में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन के बीच फिलहाल मंत्रालयों में वरिष्ठ अधिकारी और अन्य आवश्यक कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं।

Open in App

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मुख्यालय का दौरा किया, जहां वरिष्ठ अधिकारी और अन्य आवश्यक कर्मचारी काम पर लौटे। इससे पहले अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी लगभग एक पखवाड़े तक घर से ही काम कर रहे थे।

रिजिजू मास्क पहनकर साइ मुख्यालय पहुंचे और परि सर के अंदर प्रवेश से पहले उन्होंने अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ किया। रिजिजू ने कहा, ‘‘मंत्रालय ने न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करना शुरू कर दिया है क्योंकि काम जारी रखना होगा। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि नियमों का सख्ती से पालन हो जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और बुखार की जांच करना शामिल है।’’

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए 21 मार्च को साइ कार्यालय को बंद कर दिया गया था। सभी मंत्रियों को शनिवार को कहा गया था कि वे सोमवार से संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों और एक तिहाई आश्वश्यक कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे।

मौजूदा लॉकडाउन के संदर्भ में साइ के अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल विभागीय प्रमुख और 30 प्रतिशत स्टाफ काम करेगा, जिन्हें बदल बदल कर बुलाया जाएगा। यह केंद्र सरकार के आदेश पर किया गया है जो लाकडाउन को पूरी तरह से हटाए जाने से पहले चीजों को सुचारू करने का प्रयास है।’’

चीन से शुरू हुए कोविड-19 संक्रमण के कारण भारत में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इस संक्रमण से एक लाख से अधिक लोगों की जान गई है और 18 लाख 50 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

टॅग्स :किरेन रिजिजूकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह