जैवलिन थ्रो: नीरज चोपड़ा के बाद शिवपाल सिंह बने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय

By भाषा | Published: March 11, 2020 12:53 PM2020-03-11T12:53:54+5:302020-03-11T12:53:54+5:30

शिवपाल ने मंगलवार को मैकऑर्थर स्टेडियम में एसीएनडब्ल्यू प्रतियोगिता के दौरान अपने पांचवें प्रयास में 85.47 मीटर के स्तर के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Javelin Thrower Shivpal Singh Qualifies for 2020 Tokyo Olympics, Joins Neeraj Chopra | जैवलिन थ्रो: नीरज चोपड़ा के बाद शिवपाल सिंह बने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय

जैवलिन थ्रो: नीरज चोपड़ा के बाद शिवपाल सिंह बने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय

भारत के भाला फेंक के खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने टोक्यो खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करके अपने पहले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद 24 साल के शिवपाल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी हैं।

शिवपाल ने मंगलवार को मैकऑर्थर स्टेडियम में एसीएनडब्ल्यू प्रतियोगिता के दौरान अपने पांचवें प्रयास में 85.47 मीटर के स्तर के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर 85 मीटर है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवपाल सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 85.47 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।’’

एक अन्य भारतीय अक्षदीप सिंह 75 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चोपड़ा ने यहां जनवरी में एसीएनडब्ल्यू लीग में ही 87.86 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो खेलों में जगह बनाई थी।

चोपड़ा और शिवपाल दोनों यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं। शिवपाल का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है जो उन्होंने पिछले साल दोहा में एशियाई चैंपियशिप में रजत पदक जीतने के दौरान बनाया था। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनु रानी ने भी महिला भाला फेंक में साल की अपनी पहली स्पर्धा में 61.15 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। उनका यह प्रसास हालांकि 64 मीटर के तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग स्तर से काफी कम रहा।

Web Title: Javelin Thrower Shivpal Singh Qualifies for 2020 Tokyo Olympics, Joins Neeraj Chopra

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे