लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मैराथन 2018: गोपी और मोनिका ने बचाया खिताब

By IANS | Updated: February 25, 2018 19:05 IST

महिला वर्ग में मोनिका ने दो घंटे 43 मिनट और 46 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

Open in App

भारतीय एथलीट मोनिका अठारे और थोनाक्कल गोपी ने रविवार को महिला और पुरुष वर्ग में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की 42 किलोमीटर की फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, खेता राम और वर्षा देवी ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। 

इस मैराथन में करीब 15 हजार धावकों ने हिस्सा लिया था और क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर इसे हरी झंडी दिखाई। रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले गोपी ने पुरुष वर्ग में दो घंटे 15 मिनट और 16 सेकेंड का समय लेते हुए अपनी फुल मैराथन पूरी की और पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले एक अन्य एथलीट नीतेंद्र सिंह रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने दो घंटे 24 मिनट और 55 सेकेंड में मैराथन पूरी की। बहादुर एस. धोनी ने दो घंटे 24 मिनट और 56 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। (और पढ़ें- आईसीसी रैंकिंग: टी20 में राशिद खान टॉप पर पहुंचें, भुवनेश्वर सहित शिखर धवन की लंबी छलांग)

महिला वर्ग में मोनिका ने दो घंटे 43 मिनट और 46 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। ज्योति गवते ने दो घंटे 50 मिनट और 12 सेकेंड का समय लेकर दूसरा और मोनिका राउत ने दो घंटे 55 मिनट तथा दो सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में एक घंटे नौ मिनट और 40 सेकेंड का समय लेकर खेता राम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। उनके एक सेकेंड पीछे रह गए तीर्था पुन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने एक घंटे, नौ मिनट और 41 सेकेंड का समय लिया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दीपक सिंह ने एक घंटे 13 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया। (और पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में सौराष्ट्र की जीत में चमके ये दो जडेजा, कर्नाटक से खिताबी भिड़ंत)

महिला वर्ग में वर्षा ने एक घंटे 20 मिनट और 30 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर स्वर्ण जीता। इसमें दूसरा स्थान हासिल करने वाली किरन सहदेव ने एक घंटे 21 मिनट और 35 सेकेंड का समय लिया। अर्पिता सैनी ने एक घंटे और 31 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह