लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में देरी, मई में आवेदन मांगेगा खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 26, 2020 19:26 IST

कोविड-19 महामारी के चलते देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रूक गयी हैं। खेल मंत्रालय आमतौर पर अप्रैल में पुरस्कारों के लिये नामांकन मांगता है लेकिन...

Open in App

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये लगे देशव्यापी लॉकडाउन से इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को चुनने की प्रक्रिया में भी देरी हो गयी है और खेल मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अगले महीने आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।

मंत्रालय आमतौर पर अप्रैल में पुरस्कारों के लिये नामांकन मांगता है जबकि इन्हें प्रदान करने का समारोह 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होता है, लेकिन इस साल महामारी के चलते यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिससे पूरी दुनिया में दो लाख से ज्यादा और देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

खेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते देरी लाजमी ही थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्रालय ने अभी तक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आवेदनों के लिये सर्कुलर जारी नहीं किया है। आम तौर पर यह प्रक्रिया अप्रैल के महीने तक पूरी हो जानी चाहिए लेकिन इस साल हालात ही इस तरह के हैं, लेकिन उम्मीद है कि सर्कुलर मई में जारी किया जायेगा।’’

कोविड-19 महामारी के चलते देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रूक गयी हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले एक महीने से देश में सरकारी और राष्ट्रीय खेल महासंघ के कार्यालय घर से ही काम कर रहे हैं इसलिये देरी तो होनी ही थी। ’’ राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं जिन्हें हर साल राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसखेलकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह