Anand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

By धीरज मिश्रा | Published: May 6, 2024 01:27 PM2024-05-06T13:27:03+5:302024-05-06T13:29:37+5:30

Anand Mahindra Post: पिता की मौत हो जाती है और घर की जिम्मेदारी का बोझ एक 10 साल के बच्चे पर आ जाता है। जिस उम्र में उसे स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वह अपने हाथों से सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर चिकन रोल बनाकर ग्राहकों को खिलाता है।

Anand Mahindra Help 10 year old boy Viral Video rolls streets | Anand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

Photo credit twitter

Highlightsतिलक नगर में अंडे का रोल बेचता है 10 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो आनंद महिंद्रा बच्चे कि शिक्षा दिलाने में करेंगे मदद

Anand Mahindra Post: पिता की मौत हो जाती है और घर की जिम्मेदारी का बोझ एक 10 साल के बच्चे पर आ जाता है। जिस उम्र में उसे स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वह अपने हाथों से सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर चिकन रोल बनाकर ग्राहकों को खिलाता है। लेकिन, उसके चेहरे पर काम की थकावट बिल्कुल भी नजर नहीं आती है। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में यह 10 साल का बच्चा जसप्रीत परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हालांकि, परिवार की जिम्मेदारी संभालने के चलते उसकी शिक्षा बीच में छूट गई है।

लेकिन, अब इस बच्चे को घबराने की जरुरत नहीं है। अब इस बच्चे की पढ़ाई का खर्चा मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा उठाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जसप्रीत की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे विश्वास है वह दिल्ली के तिलक नगर में है। यदि किसी के पास उनका संपर्क नंबर है तो मुझसे साझा करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी शिक्षा में कैसे मदद कर सकते हैं। 

वायरल हुआ था वीडियो

फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने जसप्रीत की वीडियो बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सरबजीत ने अपनी वीडियो में बताया था कि 10 साल का जसप्रीत तिलक नगर में रोल बनाता है। जिससे वह अपने परिवार का खर्चा चलाता है। वह अपनी बहन को पढ़ाना चाहता है, इसलिए वह यह कार्य करता है। सरबजीत का फूड ब्लॉग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते दिल्ली की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रोल बेचने वाला लड़का इंटरनेट सनसनी बन गया है।

पिता से सीखा था रोल बनाना

जसप्रीत ने कहा कि उन्होंने रोल बनाना अपने पिता से सीखा है। इसके स्टॉल पर चिकन रोल, कबाब रोल, पनीर रोल, चाउमीन रोल और सीख कबाब रोल जैसी विभिन्न वैरायटी के रैप उपलब्ध हैं।

Web Title: Anand Mahindra Help 10 year old boy Viral Video rolls streets

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे