ये हैं खाने की वो 7 चीजें जो 10 साल तक भी नहीं होती खराब, देखें तस्वीरें...

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 22, 2018 03:46 PM2018-09-22T15:46:48+5:302018-09-22T15:46:48+5:30

Next

राजमा एक ऐसा ही फूड आइटम है जिमसे आप सालों बाद भी इस्तेमाल करेगें तो वो खराब नहीं होगा। बहुत सी रिसर्च के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि राजमा या किसी भी बीन्स को 30 सालों तक संरक्षित रखा जा सकता है।

नमक एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हमेशा ही किया जाता है। कोई भी खाना बिना नमक के अधूरा है। बारिश के मौसम में भले ही यह वाष्प अवशोषित करके गीला हो जाए मगर नमक सालों साल तक सही रहता है। आप इसका इस्तेमाल बिना हिचके कर सकते हैं।

शहद को बनाते हुए उसमें ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं जो उसे सालों साल सही रखते हैं। अगर शहद को सील करके रखा जाए तो वह कभी खराब नहीं होते। आप सालों बाद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

वाइट वेनिगर का इस्तेमाल बहुत सारे फूड डिश को बनाने के लिए किया जाता है। ना सिर्फ फूड आइटम बल्कि घर को साफ करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये भी उन फूड्स आइटम में आते हैं जो सालों-साल सही रहते हैं। इसे ठंडे और अंधेरे में रखा जाए तो ये कभी खराब नहीं होते।

चीनी एक ऐसा फूड आइटम है जिसमें बैक्टीरिया लगने का खतरा नहीं होता। यही कारण है कि चीनी को भी आप लंबे समय तक संरक्षित करके रख सकते हैं। इसे सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए।

सोया सॉस में सोडियम की सबसे अधिक मात्रा होती है यही कारण है कि इसमें बैक्टिरीया नहीं पाया जाता। अगर इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो सोया सॉस को आप 5 साल बाद भी उसी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप कच्चे चावल को पानी और वाष्प से दूर रखें तो इनका इस्तेमाल आप 30 साल बाद तक भी कर सकते हैं। चावल को सही ढंग से स्टोर करने के लिए आप कोशिक करें तो 4.5 डिग्री सेल्सियस पर रखना चाहिए।