MPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

By आकाश चौरसिया | Published: April 24, 2024 05:52 PM2024-04-24T17:52:58+5:302024-04-24T18:09:13+5:30

MPBSE MP Boad Result 2024: कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें। बोर्ड ने आज शाम 4 बजे रिजल्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। 

MPBSE MP Board Result 2024 Anushka Agarwal topped in 10th Jayant Yadav topped in 12th with 487 marks | MPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

HighlightsMPBSE MP Boad Result 2024: बोर्ड ने रिजल्ट जारी किएMPBSE MP Boad Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप कियाMPBSE MP Boad Result 2024: 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें

MPBSE MP Boad Result 2024: मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस सूची में कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें। बोर्ड ने आज शाम 4 बजे रिजल्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। 

MPBSE MP Boad Result 2024: हालांकि, साइंस और मैथ में अंशिका मिश्रा ने 493 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम से मुस्कान दांगी आत्मजा ने 493 अंक लाकर परिजन का नाम रोशन किया।

MPBSE MP Boad Result 2024: रिजल्ट को देखने के लिए आप www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in लिंक  पर जाकर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 रोल नंबर से नतीजे देखने के लिए ऑनलाइन जारी किया गया है।  

MPBSE MP Boad Result 2024: साल 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 के लिए कुल 815364 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 515955 उम्मीदवार पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत 63.2 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 727044 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 401366 अभ्यर्थी पास हुए। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था।

MPBSE MP Boad Result 2024: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, प्रत्येक विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। इस बार लगभग 25000 एमपी बोर्ड शिक्षकों ने लगभग एक करोड़ पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।

Web Title: MPBSE MP Board Result 2024 Anushka Agarwal topped in 10th Jayant Yadav topped in 12th with 487 marks

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे