Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस का 'विरासत कर' औरंगजेब के 'जजिया' के समान है", योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 3, 2024 09:34 AM2024-05-03T09:34:57+5:302024-05-03T09:37:50+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के कथित 'विरासत कर' लगाने की तुलना औरंगजेब के 'जजिया कर' से की है।

Lok Sabha Elections 2024: "Congress's 'inheritance tax' is like Aurangzeb's 'Jizya'", Yogi Adityanath's attack on Congress | Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस का 'विरासत कर' औरंगजेब के 'जजिया' के समान है", योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला

फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस का कथित 'विरासत कर' औरंगजेब के 'जजिया कर' के समान है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर जबरदस्त हमलाउन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के गोमांस खाने का जिक्र कर रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को कांग्रेस के कथित 'विरासत कर' लगाने की तुलना औरंगजेब के 'जजिया कर' से की। मुगलों के जमाने में जजिया वह कर हुआ करता था, जो हिंदू समुदाय पर लगाया जाता था।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि वह अल्पसंख्यकों को अपना भोजन चुनने की आजादी देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के गोमांस खाने का जिक्र कर रही है।

उनके प्रेस बयान में कहा गया है, "अधिकांश भारतीय कहते हैं कि हम गोमांस नहीं खाते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान करने के लिए जानबूझकर गोहत्या को प्रोत्साहित करते हैं।"

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के 'विरासत कर' लगाने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस-सपा गठबंधन पर हमला बोला। सीएम योगी ने इस "प्रस्ताव" की तुलना औरंगज़ेब द्वारा हिंदुओं पर जजिया कर लगाने से की।

देश में विरासत कर पर विवाद तब शुरू हुआ जब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका में विरासत कर के बारे में बात की थी। एटा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म आधारित आरक्षण लाकर कांग्रेस तालिबान जैसी शासन व्यवस्था लागू करना चाहती है।

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा करके कांग्रेस दुर्भावनापूर्ण तरीके से एक बार फिर देश में विभाजन का बीज बोने का प्रयास कर रही है। लोग कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन से सावधान रहें। इन पार्टियों का लक्ष्य पिछड़ी जातियों और अनुसूचित जातियों पर मुसलमानों के लिए आरक्षण को प्राथमिकता देना है।"

योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में रोड शो भी किया। उन्होंने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जातियों के आरक्षण को कमजोर करने का आरोप लगाया।

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, "सपा-कांग्रेस गठबंधन भारत को गुलामी की ओर वापस धकेलने की साजिश का हिस्सा है। ये लोग अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जातियों के आरक्षण को कमजोर कर इसे अल्पसंख्यकों की ओर मोड़ने की साजिश रच रहे हैं।"

योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को धोखा दिया है और एक बार फिर अपना झूठा घोषणापत्र लेकर आपके पास आए हैं। अगर आप कांग्रेस के घोषणापत्र को देखें तो वे कहते हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो हम शरिया कानून लागू करेंगे।" 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Congress's 'inheritance tax' is like Aurangzeb's 'Jizya'", Yogi Adityanath's attack on Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे