Amethi Lok Sabha Election 2024: "जीजा हो या साला, अमेठी में...", स्मृति ईरानी ने रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने पर कसा तंज
By आकाश चौरसिया | Published: April 24, 2024 03:54 PM2024-04-24T15:54:18+5:302024-04-24T16:15:42+5:30
Amethi Lok Sabha Election 2024: अमेठी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर जगह-जगह चस्पा हो गए हैं। और ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां से उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। अब मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने उनपर निशाना साधा है।
Amethi Lok Sabha Election 2024: आज सुबह एक खबर सामने आई कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर अमेठी में जगह-जगह पोस्टर भी दिखे, लेकिन अब खुद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी ने इस बात पर तंज कसते हुए कहा, "जीजा हो या साला, अमेठी में हर वोटर है, मोदी का मतवाला"।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने घोषित किया है कि वे 1-1 व्यक्ति की कमाई का हिसाब करेंगे। फिर सबकी संपत्ति ले लेंगे और जिसको चाहे उसे बांटेंगे, हम सब जानते हैं कि कांग्रेस वालों ने जब एक बार संपत्ति ले ली तो सिर्फ अपनी जेब भरी है गरीब का पैसा कभी नहीं पहुंचाया।
Amethi: "Jija ho ya Saala, Amethi mein har voter hai Modi ka Matwala," says Union Minister Smriti Irani pic.twitter.com/nGaPJBpltZ
— IANS (@ians_india) April 24, 2024
गौरतलब है कि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मगर पोस्टर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर सामने आने से अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कांग्रेस इस बार रॉबर्ट को यहां से चुनाव लड़ा सकती है। इस घटनाक्रम ने उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में अटकलों को हवा भी दे दी है, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा भी बहुत नजदीक है।
#Election2024 | हनुमान जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की अमेठी सांसद स्मृति ईरानी बोलीं- मोदी का हनुमान बन कर कांग्रेस की लंका में आग लगानी है...#Amethi#SmritiIrani#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/Jpiudu3k41
— Zee Business (@ZeeBusiness) April 24, 2024