4 नाबालिगों ने किया 19 वर्षीय लड़की का बलात्कार, सोशल मीडिया पर भी..., आरोपी गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Published: May 6, 2024 03:57 PM2024-05-06T15:57:49+5:302024-05-06T16:03:22+5:30

झारखंड के रामगढ़ जिले में 4 नाबालिगों ने 19 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है।अब सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

4 teen rape 19 year old girl also share on social media accused arrested | 4 नाबालिगों ने किया 19 वर्षीय लड़की का बलात्कार, सोशल मीडिया पर भी..., आरोपी गिरफ्तार

फाइल फोटो

Highlightsझारखंड के रामगढ़ जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आईंजहां 4 आरोपियों ने 19 वर्षीय लड़की का रेप कियाइतनी ही नहीं, इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया, अब आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में चार नाबालिग लड़को पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक साथ मिलकर 19 वर्षीय लड़की का डंपिंग यार्ड में रेप किया। और इतना ही नहीं उन्होंने इस घटने के बाद लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।  

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि लड़कों ने 3 मई को पूरी घटना का बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने रामगढ़ पुलिस थाने में 4 मई, 2024 को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर सभी चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया और प्रोबेशन होम भेज दिया गया। 

लड़की की ओर से की गई शिकायत में पता चला है कि यह घटना 21 अप्रैल को घटी, जहां परिजन ने बताया कि लड़की को आरोपी 4 लड़के कोयले डंपिंग यार्ड पर ले गए, जो जगह रामगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। पुलिस की मानें तो आरोपी लड़कों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने डर के कारण पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि लड़कों ने धमकी दी थी कि अगर उसने आपबीती किसी को बताया, तो वह दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर कर देंगे।

Web Title: 4 teen rape 19 year old girl also share on social media accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे