पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने आखिर क्यों कि विराट कोहली की तुलना भारतीय युवाओं से, यहां जानें

रघुराम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साल 2047 तक भारत आधुनिक बनेगा। 61 वर्षीय अर्थशास्त्री ने ये भी माना कि बड़ी मात्रा में भारतीय विदेश की यात्रा कर रहे हैं, जो उन्हें देखकर काफी अलग लगा।  

By आकाश चौरसिया | Published: April 17, 2024 02:47 PM2024-04-17T14:47:00+5:302024-04-17T14:56:48+5:30

Former Governor Raghuram Rajan praises Virat Kohli compared him with Indian youth | पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने आखिर क्यों कि विराट कोहली की तुलना भारतीय युवाओं से, यहां जानें

फाइल फोटो

googleNewsNext
Highlightsपूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने हाल में दिया इंटरव्यू इसमें उन्होंने पहले तो विराट कोहली की तारीफ कीरघुराम राजन ने इसके तुरंत बाद भारतीय युवाओं के लिए कुछ ऐसा कह दिया..

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने देश के युवाओं की मानसिकता की तुलना भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से की है। रघुराम राजन ने ये भी कहा कि भारतीय कैसे अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए लगातार विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो उन्होंने उनके आत्मविश्वास की भावना को पहचाना है।

इसके अलावा रघुराम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत आधुनिक और प्रगति के पथ पर साल 2047 तक चलेगा। 61 वर्षीय अर्थशास्त्री ने ये भी माना कि बड़ी मात्रा में भारतीय विदेश की यात्रा कर रहे हैं, जो उन्हें देखकर काफी अलग लगा।  

उन्होंने ये भी कहा, वे वैश्विक रूप से अपने आपको आगे बढ़ा रहे हैं। यह भी कहा कि भारत का युवा विराट कोहली की मानसिकता की तरह ही है। मैं दुनिया में किसी से पीछे नहीं हूं। हमें यह पूछने की जरूरत है कि ऐसा क्या है जो उन्हें भारत के अंदर रहने के बजाय भारत से बाहर जाकर स्थापित होने के लिए मजबूर करता है? लेकिन वास्तव में जो बात दिल को छू लेने वाली है, वह है इनमें से कुछ उद्यमियों से बात करना और दुनिया को बदलने की उनकी इच्छा को देखना और उनमें से कई लोग भारत में रहकर खुश नहीं हैं। 

विराट कोहली ने वास्तव में भारतीय क्रिकेट में क्रांति लाए हैं और इस कारण वो नई ऊंचाइयों को छूने में भी कामयाब हुए हैं। वहीं, 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के हटने के बाद उन्हें इंडिया टीम के कप्तान के रूप में देखा गया है। इसके साथ ही उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने उन्हें अलग मुकाम दिया, 35 वर्षीय विरोट कोहली कप्तान के रूप में सफल रहे हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी बने, जिसने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरिज जीती।

Open in app