लाइव न्यूज़ :

जिम्बाब्वे को चीन से सिनोफार्म टीके की पहली खेप मिली

By भाषा | Updated: February 15, 2021 12:27 IST

Open in App

हरारे, 15 फरवरी (एपी) जिम्बाब्वे को चीन के कोविड-19 रोधी टीके सिनोफार्म की 200,000 खुराक मिली है। एयर जिम्बाब्वे का विमान टीके की पहली खेप चीन से लेकर सोमवार तड़के देश पहुंचा।

मिस्र और इक्वेटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका में चीन की यह टीके की पहली खेपों में से एक है।

देश की सरकारी मीडिया के अनुसार, पहली खेप में सिनोफार्म टीका इस दक्षिणी अफ्रीकी देश को चीन से दान में मिला है। राष्ट्रपति एमर्सन मनानगाग्वा सरकार ने सिनोफार्म टीके की अतिरिक्त 600,000 खुराक की खरीद की है और यह खेप अगले महीने की शुरुआत में इस देश को मिलने की उम्मीद है।

सरकार की ओर से जारी टीकाकरण योजना में बताया गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों और सीमा चौकियों पर तैनात आव्रजन कर्मियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी गई है।

जिम्बाब्वे 2003 के बाद से सहायता के लिए चीन और रूस की ओर देखता है क्योंकि पश्चिमी देशों ने तत्कालीन राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे पर लगे मानवाधिकारों के उल्लंघन और चुनाव में धांधली के आरोपों के मद्देनजर उसपर प्रतिबंध लगाए थे। मुगाबे के बाद मनानगाग्वा भी चीन और रूस से करीबी संबंध बरकार रखे हुए हैं क्योंकि पश्चिमी देशों ने उन्हें भी दमनकारी बताते हुए प्रतिबंधों को बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल