लाइव न्यूज़ :

दुनिया के लिए बड़ी खबर, इस देश को मिला कोरोना वायरस से छुटकारा, सभी संक्रमित मरीज हुए ठीक

By भाषा | Updated: June 8, 2020 11:27 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 71 लाख मामले सामने आए हैं. कोविड 19 की वजह से अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के करीब डेढ़ हजार मामले सामने आए थेन्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ 50 लाख है, दक्षिण प्रशांत में इसके एकांत में स्थित होने से फायदा मिलाइस देश में कोरोना वायरस से सिर्फ 22 लोगों की मौत हुई

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है।

न्यूजीलैंड में संक्रमण का अंतिम मामला 17 दिन पहले आया था और फरवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से अब सोमवार ऐसा दिन बन गया है जब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है। अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने मध्यरात्रि से देश को खोलने के दूसरे चरण को लेकर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि फिलहाल के लिए हमने न्यूजीलैंड में वायरस के संचरण का उन्मूलन कर दिया है और यह उन्मूलन कोई एक बिंदु नहीं है बल्कि सतत प्रयास है।’’

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दोबारा मामले सामने आएंगे लेकिन यह विफलता की निशानी नहीं होगी, यह इस वायरस की वास्तविकता है । लेकिन हमें पूरी तैयारी रखनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि 50 लाख की आबादी वाले इस देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहे हैं।

दक्षिण प्रशांत में स्थित होने की वजह से इस देश को यह देखने का मौका मिला कि दूसरे देशों में यह संक्रमण कैसे फैला और अर्डर्न ने तेजी से कदम उठाते हुए देश में संक्रमण की शुरुआत में ही बंद के कड़े नियम लागू किए और देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया। न्यूजीलैंड में सिर्फ 1,500 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 22 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसन्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा