हैजे के खिलाफ टीकाकरण में जाम्बिया की मदद कर रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन

By IANS | Updated: January 12, 2018 11:50 IST2018-01-12T11:49:27+5:302018-01-12T11:50:28+5:30

जनवरी में जाम्बिया को हैजा के टीके की बीस लाख डोज दी गई।

Zambia cholera vaccine drive | हैजे के खिलाफ टीकाकरण में जाम्बिया की मदद कर रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन

हैजे के खिलाफ टीकाकरण में जाम्बिया की मदद कर रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि वह जाम्बिया के दस लाख लोगों को हैजे से बचाने के लिए एक टीकाकरण अभियान में अफ्रीकी देश की मदद कर रहा है। हैजे से बचाव के लिए जाम्बिया की राजधानी लुसाका में बुधवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में जाम्बिया को हैजा के टीके की बीस लाख डोज दी गई।

जाम्बिया के स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, इस अभियान से उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

हैजा का उपचार न होने की स्थिति में कुछ ही घंटों में रोगी की मौत तक हो सकती है।

अक्टूबर 2017 की शुरुआत में हैजे के प्रसार के बाद से देश में हैजे के कुल 2672 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लुसाका में ही 2,558 मामले सामने आए हैं। हैजे के कारण देश में हुई 63 मौतों में से 58 मामले लुसाका से थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्तमान में हैजे के प्रसार के लिए जिम्मेदार कारणों की रोकथाम के लिए जाम्बिया राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

Web Title: Zambia cholera vaccine drive

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे