जापान की कम्प्यूटर गेम बनाने वाली कंपनी निन्तेंदो के अहम सदस्य रहे युमेरा का निधन

By भाषा | Updated: December 11, 2021 15:16 IST2021-12-11T15:16:21+5:302021-12-11T15:16:21+5:30

Yumera, an important member of Japan's computer game maker Nintendo, dies | जापान की कम्प्यूटर गेम बनाने वाली कंपनी निन्तेंदो के अहम सदस्य रहे युमेरा का निधन

जापान की कम्प्यूटर गेम बनाने वाली कंपनी निन्तेंदो के अहम सदस्य रहे युमेरा का निधन

तोक्यो, 11 दिसंबर (एपी) जापान की कम्प्यूटर गेम बनाने वाली चर्चित कंपनी 'निन्तेंदो' के अहम सदस्य रहे मासायुकी युमेरा का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्योतो में स्थित यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी, जहां वह पढ़ाते थे।

रित्सुमिकान यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि कंपनी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले युमेरा का निधन सोमवार को हुआ। मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

युमेरा का जन्म वर्ष 1943 में तोक्यो में हुआ था। उन्होंने चिबा प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 1971 में उन्होंने निन्तेंदो के साथ काम शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yumera, an important member of Japan's computer game maker Nintendo, dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे