लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब ने कम से कम एक हफ्ते के लिए ट्रंप के चैनल को निलंबित किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:21 IST

Open in App

हांगकांग, 13 जनवरी (एपी) यूट्यूब ने हिंसा की आशंका को लेकर जारी चिंताओं के मद्देनजर कम से कम एक सप्ताह के लिए निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चैनल निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही वह ट्रंप की ऑनलाइन गतिविधियों को निलंबित करने वाले सोशल मीडिया मंचों में शामिल हो गया है।

यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा कि उसने नई सामग्री अपलोड होने के बाद ट्रंप के चैनल को निलंबित कर दिया, जिसने उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है।

बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस वीडियो पर सवाल खड़ा किया गया है या किस तरह से यूट्यूब की नीतियों का उल्लंघन हुआ है।

यूट्यब ने कहा, "सामग्री की समीक्षा के बाद और हिंसा की आशंका को लेकर जारी चिंताओं के मद्देनजर, हमने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने पर 12 जनवरी को डोनाल्ड जे ट्रंप के चैनल पर अपलोड की गई नई सामग्री को हटा दिया है।"

इसने कहा कि ट्रंप के चैनल को कम से कम सात दिन के लिए अस्थायी तौर पर नए वीडियो या अन्य सामग्री अपलोड करने से रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की जीत को प्रमाणित करने की प्रक्रिया बाधित हुई थी।

इस घटना के बाद अब तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया मंच ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल