लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब ने रूस के सरकारी प्रसारक ‘आर टी’ के जर्मनी में दिखाए जाने वाले चैनलों को बंद किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:35 IST

Open in App

बर्लिन, 29 सितंबर (एपी) यूट्यूब ने कोरोना वायरस संक्रमण पर कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए रूस के सरकारी प्रसारक ‘आर टी’ के जर्मनी में दिखाए जाने वाले चैनलों को बंद कर दिया है। यूट्यूब की मालिकाना कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि दो चैनलों को बंद किया गया है।

कंपनी ने ईमेल के जरिये बताया कि ‘आर टी डीई’ ऐसी सामग्री दिखा रहा था जिनसे कोविड-19 पर यूट्यूब के मानकों का उल्लंघन हो रहा था और इसके चलते उस चैनल को नए वीडियो डालने से प्रतिबंधित कर दिया गया। गूगल ने कहा कि इस दौरान आर टी डीई ने प्रतिबंध से बचने के लिए एक अन्य यूट्यूब चैनल के जरिये वीडियो डालने का प्रयास किया जिसके बाद यूट्यूब की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दोनों चैनलों को बंद कर दिया गया।

इसके जवाब में आर टी की प्रधान संपादक मार्गरिटा सिमोनयन ने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि यूट्यूब का कदम जर्मनी द्वारा रूस के विरुद्ध छेड़ा गया “सही मायने में मीडिया युद्ध” है। सिमोनयन ने जर्मनी के मुख्य टेलीविजन चैनलों का हवाला देते हुए कहा, “मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जब मेरा देश ड्यूश वेल और रूस में अन्य जर्मन मीडिया पर बिना देरी के प्रतिबंध लगाएगा। इसके अलावा एआरडी और जेडडीएफ के कार्यालय भी बंद किये जाएंगे।” उन्होंने कहा, “यूट्यूब को भी नहीं बख्शा जाएगा।”

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह यूट्यूब और जर्मन मीडिया के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए संबंद्ध सरकारी संस्थाओं से कहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल उचित है बल्कि आवश्यक भी है। जर्मनी की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वे आर टी की जर्मन सेवा को रूसी सरकार का ‘प्रोपोगैंडा’ अंग मानते हैं।

आर टी को पहले ‘रशिया टुडे’ के नाम से जाना जाता था और यह ऑनलाइन माध्यम से जर्मनी में प्रसारण करता है। अभी तक इसे जर्मनी में सैटेलाइट या पारंपरिक तरीके से प्रसारण की अनुमति नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला