लाइव न्यूज़ :

अत्याचार का विरोध करने के लिए गांधीवादी सिद्धांतों को अपना रहे हैं युवा : आईसीसीआर निदेशक

By भाषा | Updated: January 31, 2021 08:44 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 31 जनवरी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के निदेशक दिनेश पटनायक ने कहा कि विश्वभर में दमनकारी शक्तियों का विरोध कर रहे युवा अत्याचार के खिलाफ अहिंसक तरीके से लड़ने के लिए गांधीवादी सिद्धांतों को अपना रहे हैं।

पटनायक ने शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित वेबिनार (ऑनलाइन सम्मेलन) में यह बात कही।

महात्मा गांधी द्वारा स्थापित ‘फीनिक्स सेटलमेंट’ में कार्यरत उनकी पोती इला गांधी ने बताया कि डरबन में गांधी विकास न्यास द्वारा आयोजित इस वेबिनार की विषयवस्तु थी: ‘प्रेम की शक्ति बदल सकती है, लेकिन नफरत सभी को नष्ट कर देती है’।

पटनायक ने कहा, ‘‘युवाओं को महात्मा गांधी और उनके मूल्यों को लेकर उत्साहित देखकर मुझे खुशी होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब बड़ी संख्या में युवा राजनीति में रुचि ले रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी आवाज है, जिसका वे अभी तक इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘गांधी युवाओं की प्रेरणा बने क्योंकि वह राजनीति में जो धारणा लेकर आए, वह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने साबित किया कि आप अहिंसक तरीके से अत्याचार से निपट सकते हैं।’’

इला ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में, जब हम कोविड-19 वैश्विक महामारी के दुष्प्रभाव और इसके परिणामस्वरूप बढ़े असंतोष, असहिष्णुता और हिंसा से जूझ रहे हैं, ऐसे में हमें गांधी जी के ज्ञान की पहले से भी अधिक आवश्यकता है।’’

इस सम्मेलन में ‘वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल पीस एंड डिसआर्मामेंट प्रोग्राम’ के निदेशक अलायन वेयर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम को लेकर गांधी की टिप्पणियों का हवाला दिया और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए गांधीवादी सिद्धांत अपनाते हुए शत्रु देशों के साथ वार्ता करने की वकालत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें