लाइव न्यूज़ :

युवा सिख 11 सितंबर की घटना के बाद अब भी भेदभाव का कर रहे हैं सामना

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:37 IST

Open in App

मेसा (अमेरिका), सात सितंबर (एपी) अमेरिका में 11 सितंबर 2001 की आतंकी घटना के बाद से युवा सिखों को अब भी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। संघीय जांच ब्यूरो के मुताबिक 2020 में सिखों के खिलाफ घृणा अपराध के 67 मामले सामने आए।

अमेरिका में रहने वाले युवा सिखों को अपनी पगड़ी और दाढ़ी के कारण कई जगहों पर नफरती टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

सिख उद्यमी बलबीर सिंह सोढ़ी की 11 सितंबर, 2001 की घटना के चार दिन बार अरिजोना में हत्या कर दी गई थी। एक व्यक्ति ने अरब मुस्लिम समझकर उनकी हत्या कर दी थी। आतंकी हमले की घटना की 20वीं बरसी पर युवा सिखों का कहना है कि समुदाय के खिलाफ घृणा अपराधों से निपटने के लिए व्यवस्था में काफी सुधार की जरूरत है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी 2015 तक खासकर सिखों के खिलाफ हिंसा के मामलों की निगरानी नहीं करता था और कानून लागू करने वाली एजेंसियां भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रहीं।

सिखों के पैरोकार संगठन ‘सिख कोलिशन’ की कार्यकारी निदेशक सतजीत कौर ने कहा, ‘‘यह जिम्मेदारी हमारे जैसे संगठनों पर डाल दी गई कि हम समस्याओं की पहचान करें और समर्थन जुटाएं।’’

आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में यह संगठन अस्तित्व में आया था और गठन के महज कुछ महीने में हिंसा और भेदभाव के 300 मामलों की सूची तैयार की थी।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में शोधार्थी तेजपाल बेनीवाल ने कहा कि आशावाद आपको इनसे बाहर निकलने में मदद कर सकता है लेकिन कई बार आपको कठोर सच्चाई को रेखांकित करना पड़ता है। बेनीवाल ने माना कि उच्चतर स्कूल में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा और कई छात्र उनकी पगड़ी देखकर फब्तियां कसते थे।

एफबीआई ने 2020 में सिखों के खिलाफ अपराध के 67 मामलों की सूची तैयार की। वर्ष 2015 से इस तरह की सूची बनाए जाने के बाद से किसी वर्ष में ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला