लाइव न्यूज़ :

बालू खदान में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: May 5, 2021 15:54 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), पांच मई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र की लहुरेटा बालू खदान में बुधवार की सुबह पत्थर से सिर कुचलकर एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा बालू खदान में भदोही जिले के रहने वाले युवक शुभम सिंह (25) का सिर कुचला हुआ शव बरामद किया गया है। चौहान ने बताया कि युवक बालू खदान में कर्मचारी के रूप से काम करता था।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। इस सिलसिले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!