Tokyo Olympics में खिलाड़ियों को क्यों दिए जा रहे गुलदस्ते, वजह जान हैरान रह जायेंगे आप

By वैशाली कुमारी | Updated: August 7, 2021 14:47 IST2021-08-07T14:47:26+5:302021-08-07T14:47:26+5:30

विजयी खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ एक फूलों का गुलदस्ता भी दिया जा रहा है। पर हर एक बात के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है वैसे ही इस गुलदस्ते दिये जाने के पीछे भी एक बहुत ही दर्दनाक कारण छुपा हुआ है।

You will be surprised to know the reason why bouquets are being given to players in Tokyo Olympics | Tokyo Olympics में खिलाड़ियों को क्यों दिए जा रहे गुलदस्ते, वजह जान हैरान रह जायेंगे आप

Tokyo Olympics में जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ दिये जाने वाले गुलदस्ते।

Highlightsइस गुलदस्ते में जो सूरजमुखी का फूल है, वो मियागी में उगता हैछोटे-छोटे दिखने वाले फूल Eustomas और Solomon फुकुशिमा से लाए गए हैं Aspidistras टोक्यो में ही उगाए जाते हैं, और वो इस गेम की होस्ट सिटी टोक्यो का प्रतीक हैं

Tokyo Olympics 2020 : आपने Tokyo Olympics में जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ दिये जाने वाले गुलदस्ते जरूर देखें होगे। विजयी खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ एक फूलों का गुलदस्ता भी दिया जा रहा है। पर हर एक बात के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है, वैसे ही इस गुलदस्ते को दिये जाने के पीछे भी एक बहुत ही दर्दनाक कारण छुपा हुआ है।

सुनामी प्रभावित इलाकों से बनकर आता है यह खास गुलदस्ता 

Today.com के मुताबिक, साल 2011 में जापान के तीन उत्तरी पूर्वी इलाकों में भूकंप आया था, इसके साथ-साथ सुनामी भी आई थी। Iwate, Fukushima और Miyagi में 18000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। और आज भी इस इलाके के लोग इस कहर से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं। ओलिंपिक में दिया जा रहा यह फूलों का गुलदस्ता उन्हीं भूकंप एवं सुनामी प्रभावित इलाकों से बनकर आया है। 

आपदा में अपनें बच्चों को खोने वाले माता-पिताओ ने उगायें हैं सूरजमुखी के फूल 

इस गुलदस्ते में जो सूरजमुखी का फूल है दिखता है, वो मियागी में उगता है। कहते हैं सबसे पहले यहां सूरजमुखी उन लोगों ने उगाया था जिनके बच्चे इस भूकंप में मारे गए थे। आज भी प्रत्येक वर्ष यहाँ की एक पहाड़ी सूरजमुखी के फूलों से भर जाती है। ओलिंपिक के गुलदस्ते में इस्तेमाल होने वाले सूरजमुखी के यह सेल वहीं से लाए गये हैं।

लोकल इकोनोमी को मिलेगा बढ़ावा 

वहीं छोटे-छोटे दिखने वाले फूल, Eustomas और Solomon फुकुशिमा से लाए गए हैं। वहाँ इन फूलों को एक एनजीओ द्वारा उगाया गया है, ताकि लोकल इकोनमी को फिर से रिवाइव किया जा सके। बता दें कि इलाके की ज्यादातर जमीन अब खेती करने के लायक नहीं रही है। 

शान्ति का संदेश देता गुलदस्ता 

वहीं नीले इंडिगो फूल lwate से आते हैं। Aspidistras टोक्यो में ही उगाए जाते हैं, और वो इस गेम की होस्ट सिटी टोक्यो का प्रतीक हैं। एक तरह से यह गुलदस्ता उनकी याद में बनाया गया है, जो इस आपदा में दुनिया को अलविदा कह गए।

 

Web Title: You will be surprised to know the reason why bouquets are being given to players in Tokyo Olympics

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे