लाइव न्यूज़ :

आपने अमेरिका को नया दिन दिखाया है: हैरिस

By भाषा | Updated: November 8, 2020 11:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ नवंबर अमेरिका में उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस ने देशवासियों से कहा कि उन्होंने जो बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित करके अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया है।

भारतीय मूल की कमला हैरिस (56) ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में शनिवार रात को परिणामों की घोषणा के बाद देशवासियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा कि अब जब लोगों ने अगले चार साल के लिए जनादेश दिया है, तो अब असली काम शुरू होता है।

हैरिस ने कहा, ‘‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किसे वोट दिया, मैं ऐसी उप राष्ट्रपति बनने की कोशिश करूंगी जैसे जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति (बराक) ओबामा के लिए थे- वफादार, सत्यनिष्ठ और तैयार, रोज सुबह आपके और आपके परिवारों के बारे में सोचते हुए । क्योंकि अब ही वास्तविक काम शुरू होना है। आपने अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया है।’’

हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की संतान हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर पहली महिला हो सकतीं हैं, लेकिन अंतिम नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे परिवार को इस यादगार यात्रा में शामिल करने के लिए जो और उनकी पत्नी जिल के प्रति मैं बहुत आभारी हूं।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘और उस महिला का जिनका मेरी यहां मौजूदगी में सबसे बड़ा योगदान है- मेरी मां श्यामला गोपालन हैरिस , वह हमेशा हमारे दिल में हैं। जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आई थीं, हो सकता है कि उन्होंने इस क्षण की कल्पना भी नहीं की हो। लेकिन उन्हें अमेरिका पर इतना गहरा विश्वास था जहां इस तरह का क्षण संभव है।’’

हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली, पहली अश्वेत और पहली अफ्रीकी अमेरिकी उप राष्ट्रपति होंगी।

उन्होंने कहा कि असली काम अब शुरू होता है।

हैरिस ने कहा,‘‘ कड़ी मेहनत। जरूरी काम। अच्छा काम । जान बचाने और इस महामारी को मात देने के लिए जरूरी काम। अपनी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण ताकि यह कामकाजी लोगों के लिए कारगर हो। हमारी न्याय प्रणाली और समाज में व्याप्त नस्लवाद को जड़ से समाप्त करने का काम। जलवायु संकट से निपटने के लिए काम। हमारे देश को एकजुट करने का काम और हमारे देश की आत्मा को आराम पहुंचाने का काम।’’

उन्होंने कहा कि आगे की राह आसान नहीं होगी।

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन अमेरिका तैयार है, और जो और मैं भी इसके लिए तैयार हैं। हमने एक ऐसा राष्ट्रपति चुना है जो हममें से सर्वश्रेष्ठ हैं। एक ऐसा नेता जिसे दुनिया सम्मान देगी। एक कमांडर इन चीफ जो हमारे सैनिकों का सम्मान करेगा और हमारे देश को सुरक्षित रखेगा, और सभी अमेरिकियों के लिए एक राष्ट्रपति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

क्रिकेटYashasvi Jaiswal Record: वनडे क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, जानें

क्राइम अलर्टTamil Nadu News: सरकारी स्कूल के छात्रों की आपस में भिड़त, 12वीं के छात्र की मौत

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

क्रिकेटवनडे में सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता, कोच गौतम गंभीर बोले- अलग-अलग भूमिका निभा रहा वॉशिंगटन सुंदर

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद