लाइव न्यूज़ :

‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर चीन में हजारों ने किया योग, तेल अवीव में भी योगासन

By भाषा | Updated: June 21, 2019 14:49 IST

चीन में आयोजित पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा कि योग भारत और चीन के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो ‘‘ दोस्ती एवं सहयोग’’ की भावना के साथ मिलकर काम करने के लिए फायदेमंद है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास ने योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया, जहां भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री अपनी पत्नी डॉली मिस्री के साथ पहुंचे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां मशहूर हटाचाना परिसर में 400 से अधिक लोगों ने विभिन्न योगासन किए।

चीन में आयोजित पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा कि योग भारत और चीन के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो ‘‘ दोस्ती एवं सहयोग’’ की भावना के साथ मिलकर काम करने के लिए फायदेमंद है।

चीन के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोगों ने शुक्रवार को आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पिछले कुछ दशक में योग पूरे चीन में काफी लोकप्रिय हुआ है और स्वस्थ रखने के एक प्रमुख तरीके के रूप में उभर रहा है, जिसे विशेष रूप से चीनी खेल मंत्रालय द्वारा बढ़ावा दिया गया है।

‘इंडियन हाउस’ में यहां भारतीय दूतावास ने योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया, जहां भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री अपनी पत्नी डॉली मिस्री के साथ पहुंचे। योग करने आए लोगों को संबोधित करते हुए मिस्री ने कहा कि योग केवल भारत और चीन के बीच सभ्यता के संबंध का प्रदर्शित नहीं करता बल्कि हमारे लोंगों की आधुनिक आकांक्षाओं को भी प्रदर्शित करता है जो मित्रता एवं सहयोग की भावना के साथ काम करने के साझा लाभ को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि चीन इस साल गुइयांग, शाओलिन मंदिर, और वुहान येलो क्रेन टावर में भी इसे आयोजित कर चुका है। वहीं चिंगदाओ में ऐसे ही एक कार्यक्रम की तैयारी जारी है। भारतीय दूतावास ने भी स्थानीय और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर चीन के विभिन्न प्रांतों में विभिन्न ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 

योग दिवस के मौके पर तेल अवीव में सैकड़ों लोगों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां मशहूर हटाचाना परिसर में 400 से अधिक लोगों ने विभिन्न योगासन किए। इज़राइल में भारत के राजदूत पवन कपूर ने इस दौरान सरकार से इसे वार्षिक कार्यक्रम बनाने की अपील की। हर वर्ग के लोगों ने इस सामारोह में हिस्सा लिया।

कपूर ने लोगों से कहा, ‘‘ मुझे यह देखकर हमेशा हैरानी होती है कि योग इज़राइल में कितना लोकप्रिय है। योग के बहुत सारे शिक्षक यहां है। अलग तरह का योग यहां किया जाता है और सिखाया जाता है। स्कूल जाने से पहले से लेकर कामकाजी स्थल पर किए जाने वाले योग तक..।’’

नगर पालिका और खेल एवं संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय दूतावास ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। कपूर ने कहा, ‘‘ शरीर, मस्तिष्क और मन को योग से होने वाले फायदों से आप सब अवगत हैं।

मुझे लगता है कि जिस तरह की लोकप्रियता यहां इस कार्यक्रम को मिल रही है संस्कृति मंत्रालय और नगरपालिका यहां इसे वार्षिक कार्यक्रम बनाने पर विचार कर सकता है...।’’ कपूर ने यहां भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र खोले जाने की जानकारी भी दी, जहां लोग योग कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुलाई 2017 में इज़राइल यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की गई थी। 

टॅग्स :योगचीनइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबैंक्सी की करुणा और बड़ों के युद्ध में फंसे बच्चे

विश्वभ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति हर्ज़ोग को माफ़ी की अर्ज़ी दी

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद