लाइव न्यूज़ :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इशारे पर की गई थी वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन की हत्या! रिपोर्ट में किया गया दावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 22, 2023 17:04 IST

येवगेनी येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के रक्षा मंत्री के बीच बढ़ती बयानबाजी से पहले वैगनर समूह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में रूस में एक संक्षिप्त विद्रोह का प्रयास भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयेवगेनी प्रिगोझिन की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ हैरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इशारे पर हत्या का दावावॉल स्ट्रीट जर्नल ने रूसी खुफिया अधिकारी का हवाला देते हुए किया दावा

नई दिल्ली: वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्लूएसजे) ने पश्चिमी खुफिया एजेंसी और एक पूर्व रूसी खुफिया अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दाहिने हाथ देश के सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने प्रिगोझिन की हत्या का आदेश दिया था। 

येवगेनी येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के रक्षा मंत्री के बीच बढ़ती बयानबाजी से पहले वैगनर समूह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में रूस में एक संक्षिप्त विद्रोह का प्रयास भी किया था। इस विद्रोह के प्रयास से क्रेमलिन की नींव हिल गई थी और व्लादिमीर पुतिन ने प्रिगोझिन को दुश्मन करार दे दिया। 

इस विद्रोह के बाद बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको द्वारा प्रिगोझिन और उनकी वैगनर सेना को अपने देश में आने की अनुमति देने का समझौता हुआ था। समझौते के बाद प्रिगोझिन ने मास्को तक अपना तथाकथित "न्याय मार्च" अचानक समाप्त कर दिया था। येवगेनी प्रिगोझिन और अन्य शीर्ष वैगनर कमांडर अगस्त में मारे गए थे जब उनके विमान में विस्फोट हुआ था। तब भी कहा गया था कि प्रिगोझिन की मौत किसी साजिश का हिस्सा थी। अब इस बारे में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा गया है कि ये हत्या पुतिन के इशारे पर हुई थी।

वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत के बाद दुर्घटना स्थल पर प्राप्त सभी दस अवशेषों को फोरेंसिक परीक्षण के बाद पहचाना गया। पश्चिमी देशों द्वारा वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की हवाई दुर्घटना में हुई कथित मौत को हत्या बताया गया था लेकिन रूस ने इसे खारिज करते हुए  कहा था कि पश्चिमी मीडिया द्वारा यह दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी येवगेनी प्रिगोझिन और  विमान हादसे में मारे गये सभी लोगों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी। बाद में वैगनर प्रमुख को बेहद गुप्त तरीके से सेंट पीटर्सबर्ग में दफना दिया गया था।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद