लाइव न्यूज़ :

येओल ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख लिया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:53 IST

Open in App

सियोल, 12 नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में मुख्य विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यून सुक येओल ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह जीतते हैं तो अमेरिका व जापान के साथ सैन्य सहयोग को मजबूत करेंगे और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की धमकी से बेहतर तरीके से निपटेंगे। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका को प्राथमिकता देने वाली विदेश नीति बनाएंगे।

गौरतलब है कि अब तक के सर्वेक्षणों में यून आगे चल रहे हैं और वह मुख्य कंजर्वेटिव विपक्षी पार्टी के पिछले सप्ताह ही राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बने हैं। दक्षिण कोरिया में अगले साल मार्च में मौजूदा उदारवादी राष्ट्रपति मून जेई इन के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए मतदान होना है।

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यून को सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी ली जेई म्युंग से कड़ी टक्कर मिलेगी।

यून ने शुक्रवार को विदेशी मीडिया से बातचीत में जोर दिया कि वह अमेरिका और जापान के साथ सहयोग बढ़ाएंगे क्योंकि दक्षिण कोरिया के पास अकेले उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने की क्षमता नहीं है।

यून ने कहा, ‘‘ऐसे समय जब उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने से इनकार कर दिया है, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है और भड़ाकने के लिए मिसाइलों का परीक्षण जारी रखे हुए है। यह स्वीकार्य तथ्य है कि हमें अमेरिका और जापान के साथ टोही और खुफिया परिसंपत्तियों को अद्यतन करना होगा।’’

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान का साझेदार है और करीब 80 हजार अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल