लाइव न्यूज़ :

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:15 IST

Open in App

दुबई, 10 फरवरी (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में अबहा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बना कर हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई। सऊदी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई।

अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन के सैन्य प्रवक्ता येहिया सारिया ने कहा कि हवाईअड्डे को निशाना बनाने के लिए बम लदे चार चार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(यमन में) लगातार की जा रही बमबारी के जवाब में यह हमला किया गया।’’ साथ ही, यह भी कहा कि हूती हवाईअड्डे को एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं।

सऊदी अधिकारियों से भी इस घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

सऊदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया।

बाद में, सउदी सरकारी टीवी द्वारा प्रसारित की गई तस्वीरें में तीन साल पुराना एयरबस ए 320 विमान दिखाया गया। एक टीवी एंकर ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

नवंबर 2017 में हूतियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाया था।

ईरान हूतियों को हथियार एवं गोलाबारूद मुहैया करने के आरोपों से इनकार करता रहा है, हालांकि सबूतों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि हथियारों का संबंध तेहरान से है।

पड़ोसी देश कतर में अल उदैद एयर बेस पर स्थित अमेरिकी वायु सेना के सेंट्रल कमान ने हमले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी जा रही है।

फ्लाइट रेडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सऊदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाईअड्डे पर थे। एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है। दोनों ही एयरलाइनों ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

यमन में करीब छह साल से हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब युद्ध लड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब