लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों ने तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:19 IST

Open in App

दुबई, 26 मार्च (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान पर हमला किया, जिससे ईंधन के एक टैंक में आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमन से लगी सीमा के पास दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब के जीजान में हुए हमले में आठ ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया।

हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने बाद में दावा किया कि सऊदी अरब के कई सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर कई हमले किए गए हैं। सरकार ने कुछ हमलों की बात स्वीकार की है और कुछ को नकार दिया है।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने सऊदी ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के हवाले से बताया कि रियाद से करीब 600 मील दूर जीजान में यह हमला बृहस्तपतिवार रात नौ बजे के बाद हुआ।

बयान में बिना विस्तृत जानकारी दिए हुए कहा गया, ‘‘ हमले से एक टैंक में आग लग गई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

यमन के हूती विद्रोहियों ने कई बार जीजान को निशाना बनाया है। शुक्रवार सुबह उपग्रह से लिए गए चित्रों के विश्लेषण से पता लगता है कि इस हमले में प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में दावा किया कि 18 ड्रोन और कई बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से कई ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

हालांकि, सरकार ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब