लाइव न्यूज़ :

यमन के हूती विद्रोहियों ने संगठन के नेताओं की हत्या के आरोप में नौ लोगों को मौत की सजा दी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:48 IST

Open in App

सना, 18 सितंबर (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को नौ लोगों की हत्या कर दी। संगठन का कहना है कि ये लोग तीन साल से पहले एक विद्रोही नेता की हत्या में शामिल थे।

विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना में इन सभी नौ लोगों को सार्वजनिक तौर पर गोली मार दी गयी । ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने बाद में इनकी तस्वीरें भी वितरित कीं । इस दौरान सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे जिनमें से अधिकतर हूती के समर्थक थे ।

अधिकार समूहों द्वारा बार बार अपील किए जाने के बावजूद लोगों को मौत की सजा दी गयी । कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने हत्या को रोकने और संदिग्धों के मामलों की दोबारा सुनवाई करने की अपील की थी। उनका कहना था कि यह मुकदमा विद्रोही के कब्जे वाली अदालत में चला जो त्रुटिपूर्ण था, जहां नौ लोगों को मौत की सजा सुनायी गयी ।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार विद्रोहियों ने अप्रैल 2018 में सालेह अल समद की हत्या के लिये 60 लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें ये नौ लोग शामिल थे । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी आरोपी बनाया गया है। दस्तावेज के अनुसार इसमें पश्चिमी देशों, इस्राइल एवं खाड़ी अरब देशों के नेताओं को भी आरोपी बनाया गया है।

हूती ने नौ लोगों के खिलाफ सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के लिये जासूसी करने का आरोप लगाया था जो यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता में वापस लाने के प्रयास में वर्षों से विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है।

अल समद हूती समर्थित राजनीतिक संगठन का अध्यक्ष था । सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमले में अल समद अपने छह साथियों के साथ मारा गया था ।

जिन नौ लोगों को मौत की सजा दी गयी है उनमें 17 साल का एक किशोर भी शामिल था जिसे समद के मारे जाने के कुछ महीनों बाद गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक