यमनः हूती के मिसाइल हमले में 25 सैनिकों की मौत, 10 घायल
By भाषा | Updated: January 19, 2020 09:01 IST2020-01-19T09:01:22+5:302020-01-19T09:01:22+5:30
हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल लगातार हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों पर हुए हमलों में दोनों पक्षों के कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।

Demo Pic
यमन में एक सैन्य शिविर पर शिया विद्रोहियों के एक मिसाइल हमले में कम से कम 25 जवानों की मौत हो गई। यमन के अधिकारियों ने बताया कि मारिब में हुए मिसाइल हमले में कम से कम 25 बलों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल लगातार हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों पर हुए हमलों में दोनों पक्षों के कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।
इससे पहले यमन में दक्षिणी अलगाववादी समूह के लिए एक सैन्य परेड में बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें छह सैनिकों और तीन बच्चों की मौत हो गई थी। समूह के प्रवक्ता मगल अल-शोबी ने फोन पर बताया था कि धाले प्रांत की राजधानी में एक फुटबॉल मैदान पर नयी भर्तियों के वास्ते एक परेड चल रही थी कि इसी दौरान यह हमला हुआ।
दक्षिणी अलगाववादी सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से जुड़े हुए है जो यमन के हाउती विद्रोहियों से लड़ाई लड़ रहा है। विस्फोट में आम नागरिकों समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। उन्होंने हमले के लिए हाउती को जिम्मेदार ठहराया था।