लाइव न्यूज़ :

मां की ममता के आगे झुक गए डोनाल्ड ट्रंप, आखिरी बार बेटे को गले लगाने अमेरिका जाएगी शायमा

By भाषा | Updated: December 19, 2018 19:42 IST

यमनी महिला अल शायमा स्विलेह अपने बेटे की मौत से पहले उसे आखिरी बार चूमना चाहती थीं। ट्रंप प्रशासन को यमन पर लगाये गए यात्रा प्रतिबंध में रियायत देने पर यमनी महिला अल शायमा स्विलेह ने मजबूर कर दिया।

Open in App

आखिरकार एक मां की ममता के आगे ट्रंप प्रशासन को झुकना पड़ा और अपने बेटे को आखिरी बार चूमने की हसरत संजोये इस मां की जिद ने ट्रंप प्रशासन को यमन पर लगाये गये यात्रा प्रतिबंध में रियायत देने पर मजबूर कर दिया।

यमनी महिला अल शायमा स्विलेह अपने बेटे की मौत से पहले उसे आखिरी बार चूमना चाहती थीं।

उनकी यह ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है, क्योंकि उन्होंने लंबी लड़ाई के बाद ट्रंप प्रशासन से यात्रा में रियायत की इजाजत ले ली है। इसलिए अब वह कैलिफोर्निया जाकर अपने दो साल के मासूम बेटे से मिल सकेंगी। शायमा का बेटा जीवन रक्षक प्रणाली पर है।

रियायत पाने के लिये परिवार ने करीब एक बरस तक कानूनी लड़ाई लड़ी। पिछले सप्ताह काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के वकीलों के मुकदमे के बाद आखिरकार अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को स्विलेह को यह छूट दे दी।

स्विलेह का बेटा अब्दुल्ला ऑकलैंड में यूसीएसएफ बेनिऑफ चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल में भर्ती है जिसे देखने के लिये वह बुधवार को सैन फ्रांसिस्कों के लिये उड़ान भरने की योजना बना रही हैं।

काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के सैक्रामेंटो खंड द्वारा उपलब्ध बच्चे के पिता अली हसन के बयान के अनुसार, ‘‘इससे अब हम इज्जत से मातम कर सकेंगे।’’ 

हसन अमेरिकी नागरिक हैं और वह स्टॉकटॉन में रहते हैं। हसन, मस्तिष्क संबंधी अनुवांशिक बीमारी से जूझ रहे अपने बेटे को बेहतर उपचार के लिये कैलिफोर्निया लेकर आये थे।

वीजा की अनुमति मिलने से एक दिन पहले सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए हसन ने सार्वजनिक अपील की। पत्रकारों के सामने वह फूट-फूट कर रो पड़े, उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बीवी मुझे रोज फोन करती है। वह अपने बेटे को चूमना चाहती है और बेटे के आखिरी वक्त में उसे अपने सीने से लगाना चाहती है।’’ 

युद्धग्रस्त यमन में 2016 में शादी के बाद यह दंपति मिस्र आ गया। हसन 2017 से ही स्विलेह के लिये वीजा की कोशिश कर रहे थे ताकि दोनों कैलिफोर्निया आकर रह सकें।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू यात्रा प्रतिबंध के तहत उत्तर कोरिया एवं वेनेजुएला सहित यमन एवं चार अन्य मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध है।

हसन ने सैक्रामेंटो बी अखबार के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं उन्हें ईमेल करता, रोता और बताता कि मेरा बेटा मर रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, मैं नाउम्मीद हो गया था और बेटे को पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए मैंने उसे जीवन रक्षक प्रणाली से हटवाने की सोच ली थी। तभी अस्पताल में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने काउंसिल से संपर्क किया।

सैक्रामेंटो में काउंसिल के बासिम एल्कारा ने बताया कि स्विलेह महीनों अपने बच्चे से दूर रहीं।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने इसे ‘‘बेहद दुखद मामला’’ बताया और कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल