लाइव न्यूज़ :

यमन: विद्रोहियों ने सैन्य शिविर और पुलिस थाने पर किया हमला, 51 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2019 04:59 IST

देश के हैती विद्रोहियों की वेबसाइट पर प्रवक्ता यहिया सरिया के हवाले से कहा गया कि विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात समर्थक बलों पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

Open in App

यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में विद्रोहियों ने सेना के एक शिविर और शहर के एक अन्य हिस्से में एक पुलिस थाने पर हमला किया। गुरुवार को हुए इन हमलों में 51 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यमन के स्वास्थ्य अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मिसाइल उस समय शिविर पर आ गिरी जब परेड हो रही थी। यह परेड गठबंधन समर्थित अल-गाला शिविर में आयोजित हो रही था। देश के हैती विद्रोहियों की वेबसाइट पर प्रवक्ता यहिया सरिया के हवाले से कहा गया कि विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात समर्थक बलों पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

अदन के पड़ोस में स्थित बेरिका में परेड आयोजित की जा रही थी। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात समर्थक कमांडर मोनियर अल याफी जुन्हें अबुल यमामा नाम से भी जाना जाता है। उनकी मौत भी इस हमले में हो गई। वह घटना के समय परेड में भाषण दे रहे थे।

उधर, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्देल दायेम अहमद ने ‘एपी’ को बताया कि विस्फोटकों से लदी एक कार, एक बस और तीन मोटरसाइकिलों ने सुबह यातायात जाम होने के दौरान एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया।

इस हमले में चार आत्मघाती हमलावर शामिल थे। अहमद ने बताया कि इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई और कम से कम 29 घायल हो गए। यमन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं को मिलाकर कुल 51 लोगों की मौत हुई और बृहस्पतिवार को हुए हमलों में कम से कम 56 लोग घायल हुए।

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा