लाइव न्यूज़ :

शी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात की; मिशन को 'मील का पत्थर' करार दिया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:46 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 23 जून चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात तीन यात्रियों से बुधवार को बात की और कहा कि यह परियोजना देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में ‘‘मील का पत्थर’’ है।

चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गत बृहस्पतिवार को गोबी मरुस्थल से रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद एक चीनी अंतरिक्ष यान देश के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंच गया था। इस घटनाक्रम को अंतरिक्ष शक्ति बनने की चीन की महत्वाकांक्षी कोशिश में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के मुताबिक, शेनोझाउ-12 अंतरिक्ष यान गत बृहस्पतिवार को दोपहर में अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल तियान्हे से सफलतापूर्वक जुड़ गया।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख शी ने ‘बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर’ से अंतरिक्ष यात्रियों नी हैशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो से बात की। इसका सरकारी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया।

अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वीडियो कॉल के जरिए पहले प्रत्यक्ष संपर्क में शी ने उनसे पांच मिनट बात की और अंतरिक्ष में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यह दर्शाता है कि चीनी नेतृत्व देश की अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजना को कितना महत्व देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप अंतरिक्ष में तीन महीने रहेंगे, जबकि अंतरिक्ष में आपका काम और आपका जीवन चीनी लोगों के दिल में रहेगा।’’

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, शी ने कहा ‘‘हमारे अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना एक मील का पत्थर है और यह अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।’’

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने शी को सलामी दी और उन्हें मिल रहे समर्थन के लिए देश को धन्यवाद दिया। तीनों अंतरिक्ष यात्री सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सदस्य हैं।

शी ने अंतरिक्ष यात्रियों से बात करने से पहले अंतरिक्ष स्टेशन में उनके द्वारा किए जा रहे काम को बड़े पर्दे पर देखा। पर्दे पर नी, लियू और टैंग रोबोटिक बांह के साथ कक्षा में प्रशिक्षण करते दिखे।

चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही रोबोटिक बांह को 15 मीटर तक लंबा किया जा सकता है और अमेरिका में आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल संभावित सैन्य उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?