लाइव न्यूज़ :

लोकतांत्रिक छवि दिखाने के चीन के प्रयासों के बीच शी चिनफिंग ने स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:02 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, छह नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के उप प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए यहां मतदान किया। देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी हाल के महीनों में यह कहकर अपनी लोकतांत्रिक छवि दिखाने की कोशिश करती रही है कि लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली पर किसी देश का ‘‘पेटेंट’’ नहीं है।

चिनफिंग (68) ने ज़िचेंग जिला पीपुल्स कांग्रेस के उप प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए शुक्रवार को हुआरेंतांग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

सरकार संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि राष्ट्रपति ने लोकतंत्र को विकसित करने और चुनावी पर्यवेक्षण को मजबूत करने पर जोर दिया।

उनके बाद प्रधानमंत्री ली क्विंग सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र पहुंचे।

शिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को लोगों ने जिला स्तर पर पीपुल्स कांग्रेस के लिए 4,898 नए उप प्रतिनिधि और नगरीय स्तर पर 11,137 उप प्रतिनिधि चुनने के लिए बीजिंग में 13,448 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डाला।

चीन में स्थानीय, प्रांतीय और राष्ट्रीय विधायिकाएं हैं, लेकिन अधिकतर निर्वाचित उम्मीदवार सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) से या इसके द्वारा समर्थित होते हैं क्योंकि चीन में सीपीसी से मान्यता प्राप्त कुछ राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय मौजूदगी के साथ एक-दलीय प्रणाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला