लाइव न्यूज़ :

शी चिनफिंग वीडियो लिंक के जरिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:42 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बृहस्पतिवार को होने वाले 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां घोषणा की।

नयी दिल्ली में मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोदी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के नेताओं की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भारत इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है।

शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो भी भाग लेंगे।

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां बताया कि राष्ट्रपति शी बृहस्पतिवार को होने वाले 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वीडियो लिंक के जरिए भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘‘निरंतरता, एकीकरण और आम सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स सहयोग’’ होगी।

भारत ने बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार, आतंकवाद विरोधी कदम, सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए डिजिटल और प्रौद्योगिकी उपकरणों का इस्तेमाल करने और लोगों के बीच परस्पर संचार को बढ़ाने समेत प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों पर जोर दिया है। इसके साथ ही नेता कोविड-19 महामारी के असर और अन्य वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।

इस साल शिखर सम्मेलन संयोग से ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में गोवा में शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल