लाइव न्यूज़ :

शी चिनफिंग ने ल्हासा में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:23 IST

Open in App

बीजिंग, 24 जुलाई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ल्हासा में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और तिब्बत में दीर्घकालिक स्थिरता एवं समृद्धि के महत्व को रेखांकित किया।

भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगते न्यिंगची सहित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के चिनफिंग के अघोषित दौरे की खबर उजागर करने के एक दिन बाद सरकारी मीडिया ने ल्हासा में उनके शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलने की खबर दी।

ग्लोबल टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि चिनफिंग चीनी सेना की तिब्बत कमान के शीर्ष अधिकारियों से मिले और सैनिकों के प्रशिक्षण कार्य तथा युद्ध तैयारी को पूरी तरह मजबूत करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति के रूप में चिनफिंग का यह पहला तिब्बत दौरा था जो बुधवार से शुक्रवार तक चला। लेकिन चीन की आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को इसके संपन्न होने तक इससे संबंधित खबर को गोपनीय रखा।

चिनफिंग अपनी इस यात्रा के तहत पहले न्यिंगची गए जो भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक नगर है। बृहस्पतिवार को वह न्यिंगची रेलवे स्टेशन पहुंचे और इससे संबंधित चीजों के बारे में जानकारी ली।

सरकारी मीडिया ने कहा कि उनकी यह यात्रा तिब्बत में तैनात सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई। अधिकारियों के साथ मुलाकात में उन्होंने तिब्बत में दीर्घकालिक स्थिरता एवं समृद्धि के महत्व को रेखांकित किया।

चिनफिंग का पहला तिब्बत दौरा पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध के बीच हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?