लाइव न्यूज़ :

शी ने सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी पर मजबूत वैचारिक व सैद्धांतिक पकड़ बना ली है

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:32 IST

Open in App

बीजिंग, 12 नवंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सत्ता में रहने के दौरान इस हफ्ते कम्युनिस्ट पार्टी के एक अधिवेशन से न सिर्फ सर्वाधिक शक्तिशाली के तौर पर उभरे हैं, बल्कि उन्होंने सत्तारूढ़ दल के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर कहीं अधिक मजबूत वैचारिक एवं सैद्धांतिक पकड़ बनाई है।

यह अगले साल होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पार्टी के नेता के तौर पर उनके तीसरे कार्यकाल के लिए, माओत्से तुंग और देंग शियोपिंग जैसा दर्जा हासिल करने की जमीन तैयार करता है। माओ ने 1949 में चीनी गणराज्य की स्थापना की थी, जबकि शियोपिंग ने तीन दशक बाद अर्थव्यवथा को खोला था।

हालिया घटनाक्रमों के निहितार्थ पर एक नजर :

हालांकि, नियम अलिखित हैं, लेकिन उनसे पहले के दो पूर्वाधिकारियों को राष्ट्रपति का कार्यकाल सीमित रहने को ध्यान में रखते हुए महज दो कार्यकाल मिले थे।

शी (68), माओ और देंग के मित्र रहे एक पूर्व उच्च अधिकारी के बेटे हैं। शी ने नये युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद की हाइब्रिड अर्थव्यवस्था को लागू कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ी है।

शी ने चीनी राष्ट्र के महान पुनर्जीवन और संपन्नता के चीनी सपने का आह्वान कर इसे अपना एक मानदंड बनाया।

उन लक्ष्यों को पूरा करने के दो आधार हैं, पार्टी के शताब्दी वर्ष के जरिए अपेक्षाकृत एक कहीं अधिक समृद्ध समाज बनाना, जिसे वह हासिल करने का दावा करते हैं और एक समृद्ध, मजबूत, लोकतांतत्रिक, सांस्कृतिक रूप से अग्रसर व सौहार्द्रपूर्ण आधुनिक समाज का निर्माण करना।

इन सभी चीजों का लक्ष्य यह प्रायोजित करना है कि शी के तहत पार्टी ने एक प्रणाली बनाई है जो समय को स्वीकार्य है और अपने नागरिकों व उनके परिवार की बेहतर गुणवत्ता वाले जीवन तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चीन के लिए कहीं अधिक सम्मान की आकांक्षा को पूरा करती है।

बैठक का शी के लिए क्या मतलब है ?

कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्षों के इतिहास में पार्टी की केंद्रीय समिति द्वारा बृहस्पतिवार को जारी दस्तावेज अब तक का ऐसा तीसरा दस्तावेज है। पहला माओ के तहत 1945 में, दूसरा देंग के तहत 1981 में जारी किया गया था। यह शी को चीन के 100 वर्षों के इतिहास में निश्चित तौर पर एक प्रभावशाली नेता बनाता है।

बैठक का क्या उद्देश्य था?

अधिवेशन का उद्देश्य सोच में एकजुटता बनाना था। इसमें केंद्रीय समिति के 400 शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

केंद्रीय समिति की नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक जियांग जिनकुआन ने शुक्रवार की प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘चाहे कितनी भी बड़ी विपत्ति क्यों ना आ जाए, हम हमेशा ही शांत रहेंगे।’’

शी आगे किन चुनौतियों का सामना करेंगे?

शी देश में किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का सामना नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें एक मुश्किल आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है और कोविड-19 के खिलाफ भी चीन को अब तक ज्यादा सफलता नहीं मिली है।

विदेशों में शी ने एक कड़ा रुख अपनाया है। चीन सरकार ने उनकी बेल्ट ऐंड रोड बुनियादी ढांचा पहल और शिंजियांग में उइगर और मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के मानवाधिकार हनन, हांगकांग में अधिकारों में कटौती के बारे में शिकायतों को सिरे से खारिज कर दिया है।

व्यापार, प्रौद्योगिकी पर विवाद और ताइवान को चीनी धमकी को लेकर अमेरिका के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ पार्टी हिस्ट्री ऐंड लिटरेचर के निदेशक क्यु क्विंगशान ने शुक्रवार की प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘कॉमरेड शी के साथ पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व के तहत हम पूरी पार्टी को एक अटूट लोहे की तरह आगे ले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला