लाइव न्यूज़ :

शी ने अंतत: बाइडन को बधाई दी, चीन-अमेरिका के न टकराने की भावना बरकरार रखने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:11 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 25 नवंबर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि दोनों देश टकराव की राह पर नहीं बढ़ने की भावना को बरकरार रखेंगे तथा द्विपक्षीय रिश्तों को स्वस्थ व स्थिर विकास की दिशा में लेकर जाएंगे।

आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति शी ने बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर उनके निर्वाचन के लिए बधाई देते हुए एक संदेश भेजा। शी दुनिया के उन कुछ चुनिंदा प्रमुख नेताओं में से हैं जिन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को सबसे आखिर में बधाई दी है।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन-अमेरिका रिश्तों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना न सिर्फ दोनों देशों के लोगों के मौलिक हित में है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा उम्मीदों को भी पूरा करता है।

शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष गैर-संघर्ष, परस्पर सम्मान, दोनों के लिए जीत की स्थिति वाले सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेंगे, मतभेदों को सुलझाकर स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका रिश्तों की दिशा में बढ़ेंगे।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि विश्व शांति और विकास के काम को बढ़ावा देने के लिए वे अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ भी मिलकर काम करेंगे।

वहीं, चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशान ने कमला हैरिस को एक संदेश भेजकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक