लाइव न्यूज़ :

वुहान लैब लीक ही कोविड-19 की उत्पत्ति की अत्यधिक संभावित वजह: ब्रिटिश संसदीय समिति को बताया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:38 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 दिसंबर कनाडा की एक आणविक जीवविज्ञानी ने बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित हाउस ऑफ कॉमन्स समिति में शामिल विभिन्न दलों के सांसदों से कहा कि चीन के वुहान क्षेत्र की एक प्रयोगशाला से रिसाव ही कोविड-19 वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की ‘अत्यधिक संभावित’ वजह है।

जीन थेरेपी और सेल इंजीनियरिंग की विशेषज्ञ और 'वायरल: द सर्च फॉर द ओरिजिन ऑफ कोविड-19' की सह-लेखिका डॉ. अलीना चान ने वैज्ञानिक अनुसंधान पर संसद की समिति के साक्ष्य सत्र में बताया कि कोरोना वायरस की 'फ्यूरिन क्लीवेज साइट' नामक असामान्य विशेषता के कारण महामारी हुई थी, जिसे वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से जोड़ा गया है।

महामारी की उत्पत्ति के पीछे प्रयोगशाला रिसाव की संभावना के बारे में समिति द्वारा पूछे जाने पर, चान ने कहा कि 'इस बिंदु पर (महामारी की) प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला से उत्पत्ति अधिक होने की संभावना है।'

उन्होंने कहा, 'हम सभी सहमत हैं कि हुआन सीफ़ूड मार्केट में एक महत्वपूर्ण घटना हुई थी, जो मनुष्यों के कारण होने वाली प्रसार की सबसे बड़ी घटना थी। उस बाजार में जानवर के कारण वायरस की प्राकृतिक उत्पत्ति की ओर इशारा करने वाला कोई सबूत नहीं है। ”

'द लैंसेट' मेडिकल जर्नल के प्रधान संपादक रिचर्ड हॉर्टन ने भी सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 के पीछे प्रयोगशाला रिसाव सिद्धांत एक ''परिकल्पना है, जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और इसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संदर्भित मामलों के परिप्रेक्ष्य में आगे जांच की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा