लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की दौड़ में चार महाद्वीपों के लेखक शामिल

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:41 IST

Open in App

लंदन, 30 मार्च (एपी) साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लंबे समय से दावेदार रहे चीनी लेखक कैन श्यू और केन्याई लेखक नगुगी वा थिओंगो अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिये नामित लेखकों में शामिल हैं।

कैन श्यू की “आई लिव इन द स्लम्स” और नगुगी की “द परफेक्ट नाइन: द एपिक ऑफ जिकुयू एंड मुंबी” 50 हजार पाउंड के इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल 13 किताबों की सूची में हैं।

मंगलवार को घोषित हुई सूची में चार महाद्वीपों के लेखकों की रचनाओं को शामिल किया गया है जिनमें फ्रांस के एरिक वुयिलार्ड की “द वार ऑफ द पूअर”, रूसी लेखिका मारिया स्पेटानोवा की “इन मैमोरी ऑफ मैमोरी”, अर्जेंटीना की मारियाना एनरिक्ज की “द डेंजर्स ऑफ स्मोकिंग इन बेड” और फलस्तीनी लेखिका अदानिया शिल्बी की “माइनर डिटेल” शामिल हैं।

22 अप्रैल को छह अंतिम लेखकों के नामों का खुलासा किया जाएगा और उसके बाद दो जून को पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?