लाइव न्यूज़ :

श्रींलका के तट के पास आग लगने के बाद डूबे पोत का मलबा हटाया जाएगा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:11 IST

Open in App

कोलंबो, आठ दिसंबर श्रीलंका में कोलंबो तट के पास मई में आग लगने के बाद डूबे सिंगापुर ध्वज धारक मालवाहक पोत के मलबे को समंदर में से हटाया जाएगा। इसके मालिकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मालवाहक पोत एमवी ‘एक्स- प्रेस पर्ल' गुजरात के हज़ारिया बंदरगाह से रसायन और प्रसाधन सामग्री के लिए कच्चे माल की खेप ले जा रहा था और 20 मई को कोलंबो बंदरगाह से करीब 9.5 समुद्री मील की दूरी पर इसमें आग लग गई थी।

पोत के सिंगापुर स्थित संचालकों ने बुधवार को बताया कि उसने इस हफ्ते मलबे को हटाने के लिए एक कबाड़ कंपनी के साथ समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत सुनिश्चित किया जाएगा सारा मलबा सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और मलबे का उचित तरीके से निपटान किया जाए।

श्रीलंका ने दावा किया था कि पोत में आग लगने की वजह से उसके देश में यह सबसे भीषण समुद्री आपदा थी जिस वजह से कछुए, डोलफिन और व्हेल मर गई थी और बहकर तट पर आ गई।

समुद्री पर्यावरण प्रदूषण समिति ने कहा है कि आग के कारण 130 से ज्यादा समंदर के जीव मृत मिले हैं।

पोत में 325 मीट्रिक टन ईंधन के अलावा, उसपर 1486 कंटेनर लदे थे जिसमें करीब 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड था।

संचालकों ने कहा है कि श्रीलंका ने मुआवजे का दूसरा दावा प्रस्तुत किया है जिसकी समीक्षा पोत के मालिक कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला