लाइव न्यूज़ :

स्पेन के द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट शुरू होने के बाद सबसे भीषण भूकंप

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:13 IST

Open in App

मैड्रिड, 14 अक्टूबर (एपी) स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में 4.5 तीव्रता के भूकंप ने ला पाल्मा को हिला दिया, जो 26 दिन पहले ज्वालामुखी विस्फोट शुरू होने के बाद से सबसे भीषण भूकंप है।

स्पेन के राष्ट्रीय भौगोलिक संस्थान ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह भूकंप बीती रात आए लगभग 60 भूकंपों में से एक था जो कुंब्रे वीजा ज्वालामुखी से लगातार निकल रहे लावा के बीच आया।

लगातार धधक रहा ज्वालामुखी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर रहा है और इसके चलते चट्टानें पिघलकर अटलांटिक महासागर में गिर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि लावा अब द्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में 1,580 एकड़ के दायरे में फैला है, लेकिन ला पाल्मा का अधिकांश हिस्सा इससे अप्रभावित है।

उन्होंने कहा कि लावा अब तक 1,500 इमारतों को पूर्ण या आंशिक रूप से नष्ट कर चुका है, हालांकि लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि छह हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला