लाइव न्यूज़ :

चिंतित संयुक्त राष्ट्र म्यामां संकट को केवल टाल सकता है

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:24 IST

Open in App

बैंकाक, 26 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के उद्घाटन भाषण में म्यामां की तुलना अफगानिस्तान एवं इथियोपिया से की और कहा कि ये ऐसे मुल्क हैं जहां शांति एवं स्थिरता दूर का सपना है ।

गुतारेस ने सैन्य शासित इस दक्षिण पूर्व एशिया के अशांत देश के लोगों के लिए ‘‘लोकतंत्र, शांति, मानवाधिकारों और कानून का शासन’’ बहाल करने में पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

देश में आठ महीने पहले सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा कर लेने के बाद म्यामां में लगातार हिंसा बढी है और वहां रक्त रंजित संघर्ष की स्थिति बन गयी है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र म्यामां के शासकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उन्हें चीन और रूस का समर्थन है ।

चीन और रूस म्यामां को हथियारों की आपूर्ति कराने वालों में शीर्ष पर हैं और वहां के सैन्य शासकों के साथ इन दोनों देशों की वैचारिक सहानुभूति है। ये दोनों देश सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं और हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के संयुक्त राष्ट्र के किसी भी प्रयास के खिलाफ ये दोनों देश निश्चित रूप से वीटो करेंगे।

म्यामां की सेना ने जब आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटा दिया था, तब इसने दावा किया कि पिछले साल नवंबर में सू ची की पार्टी की जबरदस्त बहुमत से जीत बड़े पैमाने पर मतदान में धांधली के कारण हुयी थी, हालांकि इसके पक्ष में सैन्य शासक बहुत कम साक्ष्य प्रस्तुत कर पाये।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त मिशेल बेशलेट एव अन्य अधिकार समूहों के अनुसार, म्यामां में सेना द्वारा सत्ता हथियाने के तुरंत बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे और सुरक्षा बलों ने इसे कुचलने की कोशिश की। इसमें करीब 1,100 लोग मारे गये हैं।

बेशलेट ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सेना के सत्ता पर कब्जा कर लेने का समाज के बड़े वर्गों से विरोध हो रहा है। इस विरोध को दबाने के लिये युद्धक हथियार शहरों में तैनात किये जा रहे हैं।’’

उन्होने कहा कि इससे देश में गृहयुद्ध की संभावना बढ़ गयी है।

म्यामां के एक थिंक टैंक की कार्यकारी निदेशक मोन यी क्याव ने थाईलैंड से बताया, ‘‘तोड़फोड़ एवं नृशंस हत्यायें सभ्य समाज में नहीं होने चाहिये, लेकिन सेना द्वारा की गई हिंसा के कारण, बमबारी और हत्या की रणनीति को रक्षात्मक उपायों के रूप में अपनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला