लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:30 IST

Open in App

वारसा, नौ अप्रैल (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए प्रकारों के सामने आने से दुनिया के सभी क्षेत्रों में संक्रमण की दर बढ़ रही है और यह दुखद है कि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

तुर्की और पोलैंड के अस्पतालों में जगह नहीं है और पाकिस्तान संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए देश के भीतर यात्राओं पर पाबंदी लगा रहा है।

अन्य देशों में मुकाबले थाईलैंड में स्थिति बेहतर थी लेकिन अब वहां भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

उन देशों के अस्पतालों में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या और महामारी से होने वाली मौत की दर बढ़ रही है, जहां टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है।

इसके कारण, दुनिया के बहुत से हिस्सों में निराशा की स्थिति है जहां व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम अभी दूर की कौड़ी है।

डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता डॉ मार्गरेट हैरिस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले छह सप्ताह में दुनियाभर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। और यह दुखद है कि पिछले तीन हफ्ते से मौत की संख्या भी बढ़ रही है।”

डब्ल्यूएचओ के ताजा साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, लगातार छह सप्ताह तक कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि देखी गई और पिछले सप्ताह 40 लाख से अधिक मामले सामने आए।

गत सप्ताह के मुकाबले महामारी से होने वाली मौत की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और 71,000 से अधिक मौतें हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा