लाइव न्यूज़ :

चीन में चिड़ियाघर में रहनेवाली दुनिया की सबसे उम्रदराज पांडा की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:37 IST

Open in App

बीजिंग, 21 दिसंबर चिड़ियाघर में रहनेवाली सबसे उम्रदराज ‘शिनशिंग’ पांडा की मौत हो गई। वह 38 साल, चार महीने की थी और कई अंगों के काम करना बंद हो जाने के कारण उसकी मौत हुई। चीन के एक चिड़ियाघर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पांडा की मौत दक्षिणपश्चिम चीन के चोंगक्विंग नगर निगम क्षेत्र में हुई। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक शिनशिंग को ‘ग्रेनी पांडा’ भी कहा जाता था। 21 अक्टूबर से वह सुस्त पड़ गयी थी और खाना भी खाना बंद कर दिया था।

चोंगक्विंग चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में उसकी तबीयत और भी खराब हो गई और आठ दिसंबर को उसकी मौत हो गई। चिड़ियाघर के तकनीकी निदेशक यिन यानकियांग ने कहा कि दुनिया भर में 30 से ज्यादा पांडा ही 30 साल से ज्यादा का जीवन जी पाए हैं। शिनशिंग का जन्म 1982 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब