दुनिया के सबसे विशाल विमान ने कैलिफोर्निया से भरी उड़ान

By भाषा | Updated: April 14, 2019 12:05 IST2019-04-14T11:14:14+5:302019-04-14T12:05:36+5:30

world's largest plane flied from california | दुनिया के सबसे विशाल विमान ने कैलिफोर्निया से भरी उड़ान

दुनिया के सबसे विशाल विमान ने कैलिफोर्निया से भरी उड़ान

दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है।

दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।

इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा। 

English summary :
World's largest Airplane, The white airplane called Roc, made it's first flight over Claifornia. There are six Boeing 747 engines in it.


Web Title: world's largest plane flied from california

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे