लाइव न्यूज़ :

World War II: द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अमेरिका के पूर्व सैनिक हारोल्ड टेरेंस ने 100 साल की उम्र में अपनी 96 वर्षीय प्रेमिका जीन स्वेर्लिन से शादी की, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 12:41 IST

World War II: छह जून, 1944 को मित्र देशों के विमानों के उतरने के बाद भीषण लड़ाई हुई थी जिससे यूरोप को एडोल्फ हिटलर के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे टेरेंस और स्वेर्लिन के विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय की पोशाक पहनी हुई थीं।जीन स्वेर्लिन ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी। टेरेंस ने हल्के नीले रंग के सूट पहना।

World War II: द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अमेरिका के पूर्व सैनिक हारोल्ड टेरेंस ने 100 साल की उम्र में अपनी 96 वर्षीय प्रेमिका जीन स्वेर्लिन से शादी की। टेरेंस अैर स्वेर्लिन ने फ्रांस में नॉरमैंडी के डी-डे समुद्र तट पर स्थित एक ‘टाउन हॉल’ में शादी की। यह वही स्थान है जहां छह जून, 1944 को मित्र देशों के विमानों के उतरने के बाद भीषण लड़ाई हुई थी जिससे यूरोप को एडोल्फ हिटलर के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिली। टेरेंस और स्वेर्लिन के विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय की पोशाक पहनी हुई थीं।

जीन स्वेर्लिन ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं, टेरेंस ने हल्के नीले रंग के सूट पहना। टेरेंस ने इसे ‘‘अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन’’ बताया और स्वेर्लिन ने कहा, ‘‘प्यार केवल युवाओं के लिए नहीं हैं।’’ नवविवाहित दंपती को शनिवार रात को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ राजकीय रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस में आमंत्रित किया गया था।

टॅग्स :जर्मनीफ़्रांसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल