World Tuna Day 2020: वर्ल्ड टूना डे आज, क्या आप जानते हैं इस बारे में, आखिर क्यों मनाते हैं इसे, जानिए सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2020 12:34 IST2020-05-02T12:31:14+5:302020-05-02T12:34:17+5:30

पूरे विश्व में हर साल 2 मई को वर्ल्ड टूना डे (World Tuna Day) मनाया जाता है। इस आर्टिकल के जरिए जानिए कि आखिर क्यों इस दिन को मनाया जाता है और इसके पीछे की वजह क्या है?

World Tuna Day 2020 know more about its history and significance | World Tuna Day 2020: वर्ल्ड टूना डे आज, क्या आप जानते हैं इस बारे में, आखिर क्यों मनाते हैं इसे, जानिए सबकुछ

World Tuna Day 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlights2 मई को हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड टूना डे मनाया जाता है।  2 मई 2017 को पहली बार वर्ल्ड टूना डे को मनाया गया था।

नई दिल्ली: वर्ल्ड टूना डे (World Tuna Day) हर साल 2 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। 2 मई 2017 को पहली बार वर्ल्ड टूना डे को मनाया गया था। टूना मछलियों की एक प्रजाति होती है, जोकि अपने पोषक तत्वों और पर्यावरण संरक्षण के लिए मशहूर हैं। ये मछलियां ज्यादातर अटलांटिक, भारतीय और प्रशांत महासागरों में पाई जाती हैं। इसके अलावा भूमध्य सागर में भी टूना मछलियों को पाया जाता है। इन इलाकों में टूना मछलियों की 40 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

क्यों मशहूर है टूना प्रजाति?

दोनों विकसित और विकासशील देशों के लिए टूना और इसके जैसी प्रजातियां आर्थिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं। यही नहीं, ये मछलियां भोजन का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। गर्म खून वाली ये मछलियां डॉलफिन के साथ शार्क से बचाव के लिए टीम बनाने के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा टूना मछलियों का मांस ओमेगा-3 (Omega-3) समृद्ध होता है। इन मछलियों में खनिज (Minerals), प्रोटीन (Proteins) और विटामिन बी-12 (Vitamin B12) जैसे पदार्थ भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टूना डे?

टूना मछिलयों के अद्भुत गुणों के परिणामस्वरूप, इनकी भारी मांग की वजह से इन्हें खतरा है। दरअसल, इन मछलियों पर कई देश आर्थिक और पोषण संबंधी गुणों की वजह से काफी हद तक निर्भर हैं, जिसके कारण इनकी हर जगह मांग बहुत ज्यादा है। बढ़ती मांग की वजह से कहीं ये प्रजाति दुर्लभ न हो जाए, इसलिए इसे बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने दिसंबर 2016 में अपने संकल्प 71/124 में आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टूना डे का निरीक्षण करने के लिए मतदान किया। इसके बाद से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 मई को वर्ल्ड टूना डे मनाया जाता है। 

Web Title: World Tuna Day 2020 know more about its history and significance

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे