लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 130 लापता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 16, 2018 08:30 IST

पिछले सप्ताह शुरू हुई भीषण आग की चपेट में आने से शहर का नामोनिशां तक मिटता नजर आ रहा है। बुटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बुधवार शाम पत्रकारों को बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान के 461 कर्मियों और 22 खोजी कुत्तों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है|

Open in App

पैराडाइज (अमेरिका), 16 नवंबर: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है और 130 लोग अब भी लापता हैं। अधिकतर लापता लोग पैराडाइज के बुटे काउंटी शहर से हैं।

पिछले सप्ताह शुरू हुई भीषण आग की चपेट में आने से शहर का नामोनिशां तक मिटता नजर आ रहा है। बुटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बुधवार शाम पत्रकारों को बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान के 461 कर्मियों और 22 खोजी कुत्तों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है और मृतकों की पहचान के लिये डीएनए जांच की जा रही है।

होनिया ने कहा, ''जिसे भी अपने परिवार के सदस्य के मरने की आशंका है वह गुरुवार सुबह से अपने डीएनए का नमूना दे सकता है।'' सिएरा नेवादा पहाड़ों की तलहटी में बसा करीब 26,000 की आबादी वाला यह शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। शेरिफ कार्यालय द्वारा लापता लोगों की जारी सूची में अधिकतर बुजुर्ग लोग शामिल हैं। अब तक 59 लोगों के मरने की रिपोर्ट है। गवर्नर जेरी ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हमलोग तबाही के बीच खड़े हैं।'' 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल